Bajaj Pulsar 150 – New लुक में लॉन्च हुई बजाज की दमदार बाइक कीमत मात्र 1.08 lakh से शुरू

0
New bajaj pulsar 150 cc

बजाज की दमदार बाइक Bajaj Pular 150 cc अब नए लुक में भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। यह बाइक और भी अच्छे राइडिंग कम्फर्ट LED लाइट व नए रंगों में लांच हुई हैं। इसकी कीमत  दिल्ली में 1.08 lakh रुपये  ex-showroom Price रखी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

New Bajaj Pulsar 150 cc का डिजाइन

बजाज पल्सर डेढ़ सौ सीसी काउल डिज़ाइन पुरानी पल्सर जैसा ही है। यह वैसे ही मस्कुलर लुक के साथ आती है। इस बाइक में LED हेडलाइट व LED इंडिकेटर दिए गए हैं। यही इस बाइक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। यह बाइक  17 inch alloy wheels के साथ आती है।

New Bajaj Pulsar की परफॉर्मेंस व कंफर्ट

परफॉर्मेंस के मामले में Bajaj Pulsar में कुछ भी फेरबदल नहीं की गई है। यह अपने पुराने मॉडल की तरह राइडर को एक दमदार एक्सपीरियंस देती है। यह बाइक 5 gear वाले 149.5 cc के सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है जो की लगभग 13.8 bhp की पावर व 13.4 nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम हैं। इसी के चलते इस बाइक की परफॉर्मेंस ,राइडिंग कम्फर्ट और रिलायबिलिटी पहले जैसी ही बनी हुई है जो कि इसको छात्रों वह दफ्तर जाने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

Bajaj Pulsar 150 cc की कीमत

Variant Price (₹)
Pulsar 150 SD 1,08,772
Pulsar 150 SD UG 1,11,669
Pulsar 150 TD UG 1,15,481

इस प्राइस रेंज में आने की वजह से बजाज की पल्सर बाइक आज भी आम लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय बनी हुई है।

यह भी पढ़े : इंसानों से भी ज्यादा पानी पी रहा है Artificial Intelligence – पानी की खपत देख हो जाएंगे आप भी हैरान

इस बाइक को लेकर Bajaj Auto का क्या कहना है

बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सरंग कनाडे ने कहा कि पल्सर 150 ने कई पीढ़ियों के लिए परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग की परिभाषा तय की है। इस अपडेट के साथ हमने इसके क्लासिक कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए इसमें LED लाइटिंग जोड़ी है, ताकि पल्सर 150 आज भी प्रासंगिक, पहचानने योग्य और निश्चित रूप से डेरिंग बनी रहे।

कहाँ से खरीद सकते हैं आप यह बाइक

नई बाजार पल्सर देशभर के सभी Bajaj Auto डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। आप इसे वहाँ से जाकर खरीद सकते हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *