Holiday List 2026 – उत्तराखण्ड सरकार ने किए वर्ष 2026 में 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित , छुट्टियों की सूची जारी कर दी जानकारी।

1
Pushkar_Singh_Dhami,_Chief_Minister_of_Uttarakhand

उत्तराखंड शासन ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 में कोई भी नया अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ऐसे कार्यालय जहां सिर्फ पांच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही मान्य होंगे क्योंकि इस वर्ष दो अवकाश रविवार व दो शनिवार को पढ़ रहे हैं।

प्रशासन द्वारा जारी सूची में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जिलाधिकारी स्थानीय महत्व के मद्दनजर वर्ष में केवल 3 अवकाश घोषित कर सकते हैं। इन दिनों सचिवालय व विधानसभा मे अवकाश नहीं होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

  1. गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  2. महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
  3. होलिका दहन- 3 मार्च
  4. होली – 4 मार्च
  5. ईद-उल-फितर – 21 मार्च
  6. रामनवमी- 26 मार्च
  7. महावीर जयंती – 31 मार्च
  8. -गुड फ्राइडे – 3 अप्रैल
  9. डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
  10. बुद्ध पूर्णिमा – 1 मई
  11. ईद उल अजहा- 27 मई
  12. मोहर्रम – 26 जून
  13. हरेला – 16 जुलाई
  14. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  15. ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
  16. रक्षा बंधन- 28 अगस्त
  17. जन्माष्टमी- 4 सितंबर
  18. महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  19. दशहरा – 20 अक्टूबर
  20. महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
  21. दीपावली- 8 नवंबर
  22. गोवर्द्धन पूजा – 10 नवंबर
  23. ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर
  24. गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
  25. क्रिसमस – 25 दिसंबर

प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश केवल विधानसभा व सचिवालय खुले रहेंगे

  1. चेटीचंद – 19 मार्च
  2. विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
  3. गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर

यह भी पढ़ें : Rinku Singh – किराये के दो कमरों से लेकर करोड़ो की संपत्ति तक का सफर

1 thought on “Holiday List 2026 – उत्तराखण्ड सरकार ने किए वर्ष 2026 में 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित , छुट्टियों की सूची जारी कर दी जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *