Site icon Uttarakhand News

Rinku Singh – किराये के दो कमरों से लेकर करोड़ो की संपत्ति तक का सफर : जानिए मशहूर क्रिकेटर के आलिशान लाइफस्टाइल के बारे में

Rinku Singh

कभी दो कमरों के Quater में रहने वाले रिंकू सिंह आज लगभग 3.5 करोड़ के बंगले के मालिक हैं | आईपीएल के आखरी ओवर मे 5 बॉल पर 5 छक्के मारकर KKR को मैच जिताने वाला यह क्रिकेटर कभी एक कोचिंग सेंटर में cleaner की नौकरी करके अपने क्रिकेट के जूनून को ज़िंदा रखने के लिए मजबूर था , आज है 20 crore की संपत्ति का मालिक |

कौन है Rinku Singh और इन में ऐसी कौन सी बात है जो इनको बाकी खिलाड़िओ से अलग बनाती है?

Rinku Singh

एक मिडिल क्लास परिवार में जन्मे Rinku Singh का क्रिकेटर बनने का सफर अगर किसी फ़िल्मी कहानी जैसा नहीं तो इससे कुछ कम भी नहीं है| इनके पिता एक गैस एजेंसी में नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे , जाहिर है की उनके लिए 7 लोगो के परिवार का पालन पोषण करना एक आसान काम नहीं रहा होगा | Rinku Singh का जन्म 12 October 1997 को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हुआ | परिवार की परिस्तिथिओ से अवगत रिंकू ने क्रिकेट का जूनून अपने अंदर ज़िंदा रखने के लिए पास के ही सेंटर में cleaner की नौकरी करके अपने सपनो को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी | रिंकू को वर्ष 2018 में KKR द्वारा IPL में अपने टीम मे शामिल किया गया | वर्ष 2023 में रिंकू ने गुजरात की टीम के खिलाफ IPL के आखरी ओवर में 5 बॉल पर 5 छक्के लगाके न सिर्फ अपनी टीम को जिताया बल्कि खुद भी भारतीय सेलेक्टर्स की नज़रो में आने में कामियाब रहे , इसके बाद तो जैसे रिंकू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा चाहे व् क्रिकेट Fans में पॉपुलर होना हो या फिर ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन |

जानिए कहाँ है रिंकू सिंह का आलिशान घर और कैसा दिखता है

पॉपुलर न्यूज़ वेबसाइट TimesNow News की माने तो रिंकू सिंह का घर अलीगढ़ की सीमा से लगे Ozone city में है| लगभग 500 गज़ में बना ये आलिशान बंगला 3 मंजिला है| अनुमान के अनुसार ये बंगला लगभग 3.5 करोड़ का है| Rinku Singh ने इस बंगले का नाम अपनी माताजी के नाम पर Veena Palace रखा है | कभी 2 कमरों के Quater में रहे रिंकू के इस बंगले में अनेको Bedroom , प्राइवेट Swimming Pool व् अपनी क्रिकेट की यादों को संजोने के लिए भी एक कमरा भी शामिल है साथ ही rooftop पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए एक बार भी है |

Rinku singh’s cricket memoir in his new house

 

जानिए Rinku Singh की Net Worth

2025 के अंत में Rinku Singh की अनुमानित Net Worth करीब 20 करोड़ है जो की इस प्रकार है

BCCI का contract : सालाना 1 करोड़ का करार जिस मे मैच फीस शामिल नहीं है ( 6 लाख प्रति ODI और 3 लाख प्रति T20)|

IPL Salary : 2025 में KKR द्वारा रिंकू सिंह को 15 करोड़ में खरीदा गया है|

Brand Endorsement : MRF , CEAT , SG व् JBL से जुड़े रिंकू प्रति वर्ष लगभग 60 – 70 लाख रूपए कमाते है|

Rinku Singh के पास कौन कौनसी गाड़ियां है ?

Rinku Singh के पास निम्लिखित गाड़ियां हैं

Ford Endeavour

Toyota Innova Crysta

Mahindra Scorpio N

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Swift

Royal Enfield Bullet motorcycle

Rinku Singh की Engagement किस से हुई है ?

Rinku and Saroj in engagement ceremony

Rinku Singh की सगाई जून 2025 में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई है | प्रिया उत्तर प्रदेश के Machhlishahr विधान सभा छेत्र से वर्ष 2024 में विजयी होकर MP बनी हैं|

इनकी सगाई लखनऊ में संपन्न हुई व् अनुमान लगाया जा रहा है की इनकी शादी भी लखनऊ में ही होगी | Reception जौनपूर व् अलीगढ़ में होना संभावित है|

यह भी पढ़ें : Holiday List 2026 – उत्तराखण्ड सरकार ने किए वर्ष 2026 में 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित , छुट्टियों की सूची जारी कर दी जानकारी।

 

Exit mobile version